धनबाद. झारखंड के निशांत कुमार उपाध्याय का चयन भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में किया गया है। निशांत सोमवार को हैदराबाद के लिए रवाना हुए। 23 मई को सिंगापुर के लिए हैदराबाद से भारतीय दिव्यांगजन क्रिकेट टीम के साथ रवाना होगें। भारत और सिंगापुर के बीच 25 मई से प्रतियोगिताा का आगाज होगा।