सामाजिक संस्था उद्भव एक नई सोच की ओर से आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का समापन सोमवार को हुआ। बाबूडीह स्थित जिला स्कूल मैदान में आयोजित कैंप के आखरी दिन बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी गई। इसके अलावा उन्हें पेंटिंग बनाना सिखाया गया। समर कैंप के समापन के बाद बच्चों के लिए तरबूज पार्टी रखी गई। संस्था के शशि पांडे ने बताया कि सात दिवसीय समर कैंप के दौरान बच्चों को विभिन्न खेल की विद्या सिखाई गई। बच्चों को मार्शल आर्ट, फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, चेस तथा एथलेटिक्स आदि खेलों के बारे में ट्रेनिंग दी गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरज पाठक, राहुल सिंह, रोशन राय, उपेंद्र पांडे, विनायक मिश्रा, मधुसूदन, किशन राम, प्रीति सुमन ने सराहनीय भूमिका निभाई।