धनबाद। बोकारो में 27 मई से होने वाले झारखंड राज्य सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी जोरों पर है। इसमें 24 जिले के बालक- बालिकाओं की टीमें भाग लेगी। इस प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड बालक-बालिका टीम का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता को यादगार बनाने की कोशिश की जा रही है। मैच रात्रि के दुधिया रोशनी में खेले जाएंगे। चार कबड्डी कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। खिलाड़ियों का आगमन 26 से शुरू हो जाएगा। यह जानकारी विपिन कुमार सिंह ने दी।