पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • कलावती शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया उम्दा प्रदर्शन

कलावती शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया उम्दा प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
18वीं झारखंड राज्य अंडर- 7 एवं 11 कलावती देवी मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता के दौरान सोमवार को दूसरे, तीसरे एवं चौथे राउंड का खेल संपन्न हुआ। हीरापुर स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित प्रतियोगिता के चौथे राउंड में अंडर- 11 बालक वर्ग में रांची के तीर्थ श्रेष्ठ ने धनबाद के कृष्णा कुमार साव को, धनबाद के इशांत कुमार ने जमशेदपुर के कुमार संकल्प को, जमशेदपुर के रिषभ कुमार ने जमशेदपुर के नमन अग्रवाल को, रांची के रिशु राज ने धनबाद के अर्चित मित्तल को, जमशेदपुर के साहिल कुमार साहा ने धनबाद के आदित्य सिन्हा को पराजित किया।

अंडर- 11 बालिका वर्ग में जमशेदपुर की आंकना कविराज ने जमशेदपुर की द्युति चक्रवर्ती को, सरायकेला की कौशिका कुमारी ने जमशेदपुर की समैरा दोशी को, जमशेदपुर की अनुष्का संजय ने नीलांजना दे को, रांची की श्वेता प्रभा बिसोई ने धनबाद की प्रतिभा सिंह को मात दी। वहीं जमशेदपुर की कृति कुमारी एवं यशि खरा से ड्रा करने में सफल रही।

अंडर- 7 बालक वर्ग में जमशेदपुर के स्वस्तिक बनर्जी ने जमशेदपुर के निकुंज अग्रवाल को, जमशेदपुर के देवांशु हलधर ने रांची के हर्षित सिन्हा को, धनबाद के रामित समैयार ने गिरिडीह के आदित्य चूड़ीवाला को हराया। अंडर- 7 बालिका वर्ग में रांची की श्रेया गायकवाड़ ने याशिका प्रेरणा डांडेल को, रांची की निहारिका चक्रवर्ती ने जमशेदपुर की नैविका जायसवाल को, जमशेदपुर की दिव्यांगना राज ने सरायकेला की अजुनी कौर को हराने में सफल रही। आयोजकों ने बताया कि मंगलवार को टूर्नामेंट के आखिरी राउण्ड का मैच खेला जाएगा।

इसके बाद मुख्य अतिथि डोमनी श्रीवास्तव के द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। वही 18वीं राज्य अंडर- 9 एवं 13 शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा।

आज अंडर- 9 और 13 शतरंज प्रतियोगिता का होगा शुभारंभ

शतरंज की चाल चलते दो नन्हें प्रतिभागी।

सिटी रिपोर्टर. धनबाद

खबरें और भी हैं...