पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कमरा नंबर 124 जीतन, 105 जीतेंद्र के नाम से था

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमरा नंबर 124 जीतन, 105 जीतेंद्र के नाम से था बुक, दो और लोग थे कमरों में

अप्सरा होटल का कमरा नंबर 124 जीतन मरांडी के नाम से 14 मई की दोपहर 12:05 बजे बुक कराया गया था। उनके साथ कमरे में हरि प्रसाद नामक युवक था। बुकिंग के लिए जीतन ने आईडी के रूप में जो आधार कार्ड दिया था, उसमें पिता का नाम स्व बुधान मरांडी और पता करांडो, पीओ चिलगा, पीएस पीरटांड़, गिरिडीह दर्ज है। धनबाद आने का मकसद बिजनेस लिखा गया है। उसने एक हजार रुपए एडवांस जमा किया था। हरि प्रसाद ने कोई आईडी नहीं दिया था। कमरा नंबर 105 जीतेंद्र महतो के नाम से था। यह 14 मई को ही दिन के 11:45 बजे बुक कराया गया था। कमरे में कुणाल महतो भी ठहरा हुआ था। किराए के रूप में 1100 रुपए एडवांस जमा कराए गए थे। जीतेंद्र के आधार कार्ड में पिता का नाम कलेश्वर महतो, पता सादमा महतो टोला, सादमा विद्यालय के पास, ओरमांझी, रांची दर्ज है। धनबाद आने का कारण आॅफिस वर्क लिखा गया। इन चारों से मिलने आए दो व्यक्तियों का पहचान नहीं हो पाई।

खबरें और भी हैं...