शादी कर दो प्रेमी जोड़े महिला थाना पहुंचे
धनबाद | दो प्रेमी जोड़ा शादी रचाने के बाद मंगलवार को महिला थाना पहुंचा। प्रेमी जोड़ाें का कहना था कि परिवार वाले शादी काे मान्यता नहीं दे रहे हैं। इसलिए पुलिस की शरण में आए हैं। पुलिस ने सभी के परिजनों को सूचना देकर थाना बुलाया। प्रिया और नवीन जामाडोबा के हैं। एक साल से प्यार करते थे। अब शादी कर ली। दूसरा जोड़ा निरसा का है। उन्होंने मैथन के कल्याणेश्वर मंदिर में शादी कर ली है। युवक सोमनाथ के परिजन शादी के खिलाफ थे। सभी पुलिस की शरण में हैं।