2 माह का बच्चा चुराने वाला तीन दिन के रिमांड पर
धनबाद | महुदा के तरगा बस्ती से दो माह का नवजात को लेकर भागने वाला जीजा प्रमोद प्रजापति को महुदा पुलिस तीन दिनों के लिए रिमांड पर लिया है। 11 मई को राजस्थान पुलिस उसे लेकर धनबाद पहुंची थी। जयपुर जेल में बंद प्रमोद पर धनबाद व जयपुर पुलिस पर गिरफ्तारी के दौरान फायरिंग का प्रयास करने का आरोप था। महुदा थाना में प्रमोद के खिलाफ नवजात बच्चा लेकर भागने का आरोप हे। प|ी को विदा नहीं करने से नाराज प्रमोद जनवरी में साली का दो माह का नवजात को लेकर भागने भाग गया था।