पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • गिरिडीह पुलिस ने नया बाजार के होटल से जीतन सहित 6 को उठाया

गिरिडीह पुलिस ने नया बाजार के होटल से जीतन सहित 6 को उठाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह पुलिस ने मंगलवार को नया बाजार के अप्सरा होटल में छापेमारी कर नक्सली गतिविधियों में शामिल होने के संदिग्ध पीरटांड़ के जीतन मरांडी सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए लोगों में से चार दो कमरों में ठहरे हुए थे और दो लाेग उनसे मिलने आए थे। छापेमारी में काफी गोपनीयता बरती गई। बिना नंबर की दो गाड़ियों से पुलिस अधिकारी सादे लिबास में होटल पहुंचे। मैनेजर से बात करने के बाद वे सीधे चिह्नित कमरों में पहुंचे और वहां ठहरे चार लोगों को हिरासत में लिया।

जब यह पता चला कि उनसे मिलने दो लाेग आए हैं, तो पुलिस ने उन्हें भी पकड़ लिया। होटल के कमरों से पुलिस ने एक बैग जब्त किया है। 25 मिनट में यह कार्रवाई पूरी कर पुलिस छहों को वाहन से लेकर गिरिडीह चली गई। धनबाद पुलिस के मुताबिक उसे इस छापेमारी की भनक भी नहीं लगी।

पुलिस ने जीतन आदि को किस आरोप में पकड़ा और उन्हें कहां ले जाया गया है, यह पता नहीं चला। गिरिडीह पुलिस भी आधिकारिक रूप से किसी की गिरफ्तारी से इनकार कर रही है।

होटल में जमा किया गया जीतन-जीतेंद्र का आईडी।

चिलखारी नरसंहार में आया था जीतन का नाम, हाई कोर्ट ने किया था बरी

जीतन मरांडी का नाम गिरिडीह के चिलखारी गांव में 26 अक्टूबर 2007 में बाबूलाल मरांडी के बेटे अनूप मरांडी सहित 20 लोगों की सामूहिक हत्या में सामने आया था। गांव में फुटबाल प्रतियोगिता थी। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम था। अनूप भी इसमें पहुंचे थे। देर रात नक्सलियों ने फायरिंग कर अनूप और 19 अन्य ग्रामीणों को मार डाला था। इस मामले में पुलिस ने जीतन मरांडी को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में मुकदमा चला, लेकिन निर्दोष पाए जाने पर हाईकोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था।

खबरें और भी हैं...