पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • देवर भाभी में नाजायज संबंध, रोक टोक पर छोटे ने बड़े भाई को मारा चाकू

देवर-भाभी में नाजायज संबंध, रोक टोक पर छोटे ने बड़े भाई को मारा चाकू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंदुआ चार नंबर के मनव्वर साह के 25 वर्षीय नि:शक्त बेटे नौशाद साह को उसके छोटे भाई अमजद ने चाकू मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे परिजनों ने इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया। अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती नौशाद ने बताया कि उसकी प|ी के साथ छोटे भाई के नाजायज संबंध हैं। उन्होंने विरोध किया, तो सोमवार को इसी बात का घर में झगड़ा हो गया।

छोटे भाई ने मारकर सिर फोड़ दिया। पुलिस आई और उसने समझा-बुझाकर झगड़ा शांत करा दिया। मंगलवार को प|ी को समझा की कोशिश कर रहा था, तो उसी दौरान छोटे भाई ने पेट में चाकू मार दिया। प|ी भी छोटे भाई के पक्ष में है। मां-बाप भी चाहते हैं कि मेरी प|ी छोटे भाई के पास रहे। दोनों का एक बेटा है।

दिल्ली में मांगता है भीख

नौशाद ने बताया कि वर्षों पहले एक हादसे में उसका दाहिना हाथ कट गया था। इसके बाद से वह दिल्ली में भीख मांगने लगा। छोटा भाई भी दिल्ली में साथ में ही रहता था। बाद में भाभी के साथ संबंध बन जाने से वह दिल्ली नहीं जाना चाहता है। नौशाद ने कहा कि भीख मांगकर उसने केंदुआ में घर बनवाया और भीख के पैसे से ही परिवार का भरण-पोषण करता है। इमरजेंसी के डॉक्टरों ने बताया कि जख्म काफी गहरा है, काफी खून भी बह गया है। इलाज किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...