चूल्हे से जला चिरकुंडा का युवक
धनबाद | बाबू डंगाल चिरकुंडा निवासी बोलाई मंडल का पुत्र धनवान मंडल चूल्हे से जल गया। इलाज के लिए परिजनों ने मंगलवार को पीएमसीएच में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि सुबह खाना बनाने के लिए जलता चूल्हा घर में रखा हुआ था युवक अनियंत्रित होकर चूल्हे पर जा गिरा जिससे जल गया। युवक का इलाज अस्पताल के बर्न वार्ड में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवक लगभग 40 फीसदी जल गया है।