डीएवी में समर कैंप शुरू
धनबाद | डीएवी कोयलानगर में मंगलवार से समर कैंप शुरू हुआ। उद्घाटन प्राचार्य एके पांडेय ने किया। कहा कि ऐसे कैंप में बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। यहां बच्चों को योग, नृत्य, गायन, वादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैंप में पहले दिन बच्चों के बीच विभिन्न खेल और प्रतियोगिताएं हुई। बच्चों को विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण भी दिया गया।