धनबाद | स्मृति डांस-डांस का पांच दिवसीय समर कैंप मंगलवार से शुरू हुआ। कैंप में 25 बच्चे भाग ले रहे हैं। उन्हें गीत-संगीत, डांस, पेंटिंग आदि सिखाया जाएगा। पहले दिन बच्चों ने डांस सीखा, बलून गेम्स खेला। खाना बनाना भी देखा। प्रशिक्षक उमेश कुमार, राखी कुमारी आदि मौजूद थे।