स्नातक पार्ट 3 की इन्वर्नमेंटल साइंस की विशेष परीक्षा 25 को
धनबाद | शहर में पिछले दिनों ऑटो हड़ताल के वजह से दर्जनों परीक्षार्थियों का स्नातक पार्ट तीन ओल्ड कोर्स का इंवायरमेंटल साइंस की परीक्षा छूट गया था। छात्रों की मांग पर विभावि प्रशासन ने स्नातक पार्ट तीन के छात्र-छात्राओं को एक ओर मौका देते हुए 25 मई को विशेष परीक्षा का आयोजन किया गया है। जिन परीक्षार्थियों का इंवायरमेंटल साइंस की परीक्षा छूट गया था, वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।