पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • धनबाद की अंकिता को निफ्ट एंट्रेंस में 88वां स्थान

धनबाद की अंकिता को निफ्ट एंट्रेंस में 88वां स्थान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) की प्रवेश परीक्षा में शहर की हाउसिंग कॉलोनी की अंकिता को देश में 88वां स्थान मिला है। जनवरी में हुई परीक्षा में देशभर से करीब चार लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। अंकिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी, माता-पिता और दीदी को दिया। कहा कि इन सभी ने हर कदम पर हौसला बढ़ाया। अंकिता कहती हैं कि फैशन वर्ल्ड में जाना उनका सपना है। ड्राइंग और पेटिंग उनकी हॉबी है। अंकिता ने डीएवी सिंदरी से 9.4 सीजीपीए के साथ 10वीं की परीक्षा पास की थी। फिर राजकमल से 12वीं में 83 प्रतिशत अंकों के साथ पास हुईं। फाइन आर्ट्स में उन्हें शत-प्रतिशत प्रदर्शन के लिए सीबीएसई से मेरिट सर्टिफिकेट मिला था। अंकिता के पिता किशोर कुमार तिवारी सरकारी शिक्षक और माता सरोज तिवारी गृहिणी हैं। बड़ी बहन बीटेक कर कैट की तैयारी कर रही हैं। अंकिता की सफलता पर दादा तारकेश्वर तिवारी, दादी अंजलि तिवारी, शिक्षक संजय कुमार, उज्ज्वल तिवारी आदि ने खुशी जताई है।

खबरें और भी हैं...