पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • समग्र शिक्षा अभियान के लिए 94 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव

समग्र शिक्षा अभियान के लिए 94 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | समग्र शिक्षा अभियान में सत्र 2018-19 के लिए जिला की ओर से 94 करोड़ के बजट का प्रस्ताव दिया गया है। इसमें पहली से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए रेमेडियल क्लास को भी जगह दी गई है। खास बात है कि इस बजट प्रस्ताव में मेजर रिपेयरिंग को छोड़ किसी भी तरह के सिविल कार्य को जगह नहीं मिली है। अब स्कूल भवनों के जरूरी मरम्मत कार्य ही होंगे। हालांकि स्कूल ग्रांट पहले की तुलना में काफी बढ़ा दिया गया है और अब कंपोजिट ग्रांट से स्कूलों को दस प्रतिशत राशि खर्च करनी होगी। स्कूल ग्रांट चार तरह के 25 हजार, 50 हजार, 75 हजार और एक लाख रुपये के होंगे। सनद हो कि समग्र शिक्षा अभियान का यह पहला बजट है।

1-12वीं तक का एक बजट

अब पहली से 12वीं तक के लिए एक बजट तैयार किया गया है। सत्र 2017-18 के एसएसए और आरएमएसए के बजट को देखें तो इस बार बजट राशि भी बढ़ती दिख रही है। सत्र 2017-18 में एसएसए के लिए 65 करोड़, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के लिए तीन करोड़ और आरएमएसए के लिए करीब 12.5 करोड़ का बजट था।

ऐसे तय होगा कंपोजिट ग्रांट :

100 या कम छात्र संख्या पर स्कूल को 25 हजार, 101-250 तक छात्र संख्या पर 50 हजार, 250-1000 छात्र संख्या पर 75 हजार और एक हजार से अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों को एक लाख रुपए।

खबरें और भी हैं...