स्वच्छता के लिए संस्कृति में लाएं बदलाव : नगर आयुक्त
सीएसआईआर-सिंफर धनबाद में एक मई को शुरू हुए स्वच्छता पखवाड़े का मंगलवार को समापन हुआ। सभागार मे आयोजित समापन समारोह में संस्थान के निदेशक डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि हमें कूड़ा उठाकर कूड़ेदान में फेंकने में कभी शर्म महसूस नहीं होनी चाहिए। आज देश में दो बड़ी समस्याएं हैं - नदियों की सफाई और ठोस कचरा प्रबंधन। नगर निगम के सामने कचरे के निस्तारण की चुनौती है। उन्होंने सिंफर कर्मियों और उनके परिजनों से परिसर में हमेशा सफाई रखने का आग्रह किया। मुख्य अतिथि नगर आयुक्त राजीव रंजन ने कहा कि स्वच्छता असल में सतत विकास का एक महत्वपूर्ण भाग है। हमें तकनीकों का इस्तेमाल कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है। संस्कृति में बदलाव लाकर हम शहर को साफ बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पखवाड़े का आयोजन नियमित रूप से हो, ताकि लोगों को प्रेरणा और ऊर्जा मिलती रहे। संस्थान परिसर को इंदौर जैसा साफ-सुथरा और पॉलीथिन मुक्त बनाने की अपील सबसे की गई। पखवाड़े के दौरान स्वच्छता संबंधी विषयों पर आयोजित क्विज और निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को समारोह में पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन डॉ धीरेंद्र बहादुर सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन संजय काले ने किया। मौके पर मुख्य वैज्ञानिक डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह समेत संस्थान के अधिकारी-कर्मी मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते नगर आयुक्त।
एजुकेशन रिपोर्टर | धनबाद