समर कैंप में बच्चों को दी गई फोटोग्राफी की जानकारी
समर कैंप में मस्ती करते स्कूली बच्चे।
सिटी रिपोर्टर|धनबाद
मटकुरिया स्थित किड्स आर अस प्ले एंड नर्सरी स्कूल में मंगलवार को पांच दिवसीय समर कैंप शुरू हुआ। रंगारंग कार्यक्रम के बीच स्कूल की संचालिका अंजू गंडोत्रा और वंदना शाहबादी ने उद्घाटन किया। कैंप के पहले दिन 50 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया। बच्चों को फोटोग्राफी, इंग्लिश स्पीकिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट और दांतों की सफाई की जानकारी दी गई। बच्चों ने इस आयोजन में खूब उत्साह दिखाया। अंजू गंडोत्रा ने बताया कि पांच दिवसीय कैंप में कोई भी पार्टिसिपेट कर सकता है। हर दिन बच्चों को अलग-अलग विषय की जानकारी दी जाएगी। समापन समारोह में बच्चों और अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।