व्रतियों ने निर्जला रह की वट-सावित्री की पूजा और अखंड सुहाग की कामना
सिंफर परिसर स्थित बरगद पेड़ के नीचे वट-सावित्री की पूजा करतीं महिलाएं।
सिटी रिपोर्टर|धनबाद
वट-सावित्री की पूजा को लेकर शहर आैर आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल रहा। व्रतियों ने निर्जला रह कर वट व सावित्री की पूजा की और अखंड सुहाग की कामना की। वट वृक्ष के समीप दिनभर पूजा-अर्चना के लिए व्रतियों की भीड़ लगी। आसपास के मुहल्लों में जहां कहीं भी वट वृक्ष मिला व्रती परिवार के साथ पूजा-अर्चना के लिए गईं। विधिविधान से वट और सावित्री की पूजा-अर्चना की। इसके बाद वट-वृक्ष में अखंड सुहाग के लिए मौली धागा बांधी। परंपरा के अनुसार वट वृक्ष के पत्ते को माथे में लगाकर पूजा-अर्चना की। वट-सावित्री पूजा को लेकर घरों में भी भक्ति का माहौल रहा। मंगलवार को उपवास के बाद बुधवार की सुबह पूजा-अर्चना के बाद अन्न-जल ग्रहण कर पारण करेंगी।