पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आर्ट ऑफ लिविंग ने आयोजित किया वर्कशॉप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | आर्ट ऑफ लिविंग धनबाद चैप्टर की ओर से आईआईटी धनबाद में आयोजित पांच दिवसीय वर्कशॉप मंगलवार को समाप्त हुआ। इस वर्कशॉप का आयोजन स्टूडेंट्स एक्टिविटीज सेंटर में आयोजित किया गया था। इस वर्कशॉप में लगातार पांच दिनों तक आईआईटी धनबाद के करीब 400 सिक्यूरिटी गार्ड शामिल हुए। वर्कशॉप की शुरूआत 11 मई को हुआ था, जो 15 मई तक चला। आईआईटी धनबाद में गार्ड की संख्या को देखते हुए वर्कशॉप प्रति दिन दो भाग में आयोजित किया गया। जिन गार्ड को सुबह में छुट्टी थी वे सुबह के वर्कशॉप और जिन्हें शाम को छुट्टी थी, वे शाम के वर्कशॉप में शामिल हुए। वर्कशाप में धनबाद के वॉलंटियर के रूप में पिन्टू सिंह और मयंक सिंह और ऑर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक सोनाली सिंह और मुकुल ठक्कर ने गार्ड को ध्यान करना सिखाया। इसके साथ ही तनाव से मुक्ति के लिए भी कई उपाय सुझाएं। आईआईटी धनबाद की ओर से डॉ धीरज कुमार, सिक्यूरिटी ऑफिसर डॉ केके बनर्जी समेत अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...