पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • समर कैंप तारे जमीन पर में बच्चों ने सीखा जूंबा डांस

समर कैंप तारे जमीन पर में बच्चों ने सीखा जूंबा डांस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीपीएल परिवार के बच्चों के लिए मंगलवार को करबला रोड के गुजराती स्कूल में समर कैंप “तारे जमीं पर’ का आयोजन किया गया। गायत्री मंत्र और पारंपरिक संगीत के साथ इसकी शुरुआत हुई। आयोजन संस्था “रिद्‌म ऑफ लाइफ’ के अमन ने बच्चों को डांस का प्रशिक्षण दिया। बबीना चावड़ा ने बच्चों को आकर्षक क्राफ्ट बनाना सिखाया। सीमा चौहान ने बच्चों को पर्सनालिटी डेवलपमेंट के टिप्स दिए। राधिका राठौड़ ने जूंबा का प्रशिक्षण दिया। बच्चों ने इस सभी इवेंट में बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया और इनका भरपूर आनंद उठाया। उन्हें उपहार भी दिए गए। कैंप में सपन पाल, विवेक अग्रवाल, चंद्रकांत भाई चावड़ा, शुभम तायल, रुचि गुप्ता, दीपेश याग्निक, दीपक परमार, संदीप परमार, प्रेम प्रकाश, पायल टेकवानी, भूमि टेकवानी, घनश्याम दास, नमिता परमार, विशाखा राठौड़, ज्योति परमार, रिचा चावड़ा, ममता परमार आदि ने भी शिरकत की।

खबरें और भी हैं...