समर कैंप में बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
धनबाद | सामाजिक संस्था उद्भव की ओर से बाबूडीह स्थित जिला स्कूल मैदान में आयोजित 7 दिवसीय समर कैंप के तीसरे दिन मंगलवार को बच्चों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी गई। विशेषज्ञ कराटे प्रशिक्षकों ने बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। बच्चों को शूटिंग का भी प्रशिक्षण दिया गया। कई गेम्स का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने सभी गतिविधियों में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि कैंप के हर दिन बच्चों को अलग-अलग खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।