आईआईटी आईएसएम में 20 को स्वास्थ्य जांच शिविर
आईआईटी के स्वास्थ्य केंद्र में 20 मई को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें आईआईटी आईएसएम की ओर से गोद लिए गए पांच गांवों, मंडल बस्ती, धैया, भेलाटांड़, बापूनगर और लाहबनी के लोग बिना शुल्क के चिकित्सा परामर्श ले सकेंगे। उन्हें जरूरत के अनुसार मुफ्त में दवाएं भी दी जाएंगी। शिविर का आयोजन उन्नत भारत अभियान के तहत सेंटर ऑफ सोसाइटल मिशन और आईआईटी आईएसएम मिलकर कर रहे हैं। इसमें फिजिशियन के साथ-साथ आंख, नाक, गला, हड्डी रोग, हृदय रोग के विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक और होम्योपैथी के चिकित्सक भी लोगों की जांच के लिए मौजूद रहेंगे। आईआईटी आईएसएम के स्वास्थ्य केंद्र के डॉ प्रवीण कुमार, डॉ तनुश्री बनर्जी, डॉ संजय कुमार, डॉ एफ आजम लोगों की जांच करेंगे। सेंटर ऑफ सोसाइटल मिशन के अध्यक्ष डॉ एमके सिंह, डॉ एसए साहू, डॉ एसीएस राव भी शिविर में मौजूद रहेंगे।