प्रसून के शतक से सिंफर फाइनल में
रेलवे ग्राउंड में मैच जीतने के बाद सिंफर टीम के खिलाड़ी।
99 जी आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट
धनबाद। प्रसून के शानदार शतक की बदौलत सिंफर ने एमपीएल को छह विकेट से हराकर इंडिगो क्लब व रेलवे की संयुक्त मेजबानी में चल रहे 99 जी आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट (शिवदानी सिंह मेमोरियल ट्रॉफी) के फाइनल में प्रवेश किया।
रेलवे स्टेडियम में चल रहे इस टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में एमपीएल ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 215 रन बनाए। अमित सिंह ने पांच छक्के व पांच चौके की मदद से 62, सैयद इरशाद ने आठ छक्के व सात चौके की मदद से 90, अयन घोष ने 28 व भानु प्रताप ने 16 रन बनाए। सिंफर की ओर से राजीव दास गुप्ता ने तीन व गौरव ने दो विकेट लिए।
जवाब में सिंफर ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर आवश्यक रन बना लिए। प्रसून ने नौ छक्के व छह चौके की मदद से नाबाद103 रन बनाए। विकास झा ने 25, गौरव ने 37 व विशाल ने 29 रन बनाए। सिंफर के प्रसून को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मैन ऑफ द मैच प्रसून को पुरस्कृत करते अतिथिगण।