पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर 20 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद| जिला वॉलीबॉल संघ एवं वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में 17वीं ग्रीष्मकालीन विद्यालय वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत 20 मई से होगी। इस संबंध में वॉलीबॉल संघ के सचिव सूरज प्रकाश लाल ने बताया कि पूर्व में संपन्न हुए अंतर विद्यालय वॉलीबॉल लीग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 40 बालक, बालिकाओं का चयन कैंप के लिए किया गया है। इसमें अर्जुन सिंह, सत्यप्रकाश, सोनू थापा, आयुष राणा, रोहित ओझा, आशीष मालाकार, बंटी बाउरी, सदाब सिद्दीकी, राहुल यादव, मुकेश दे, अभिनव पांडे, रोहित रवानी, शिवम राज, विक्रांत कुमार, मनमोहन, मोहित कुमार, राज कुमार, अनुराग सिंह के अलावा अन्य शामिल है। बताया कि कैंप दोपहर 3:30 बजे आरंभ होगी। कैंप में शामिल होने के लिए खिलाड़ी मोबाइल नंबर 9470331724 पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...