पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संतोष के शतक से धनबाद जिमखाना क्लब विजयी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद। संतोष के नाबाद शतक की बदौलत धनबाद जिमखाना क्लब ने डीसीए बी डिवीजन नॉक आउट के एक मैच में यंग स्टार को 38 रनों से हरा दिया। जगजीवन नगर में खेले गए इस मैच में धनबाद जिमखाना क्लब ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनो. संतोष ने नाबाद 101 व राहुल सिन्हा ने 50 रन बनाए। यंग स्टार की ओर से धीरज ने दो विकेट लिए। जवाब में यंग स्टार की टीम ने 165 रनों पर सिमट गई। जिमखाना की ओर से शशि ने चार, जय प्रकाश ने तीन विकेट लिए।

खबरें और भी हैं...