पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • नक्सल अभियान में लगे जवानों को जल्द मुहैया कराएं मलेरियारोधी दवाएं

नक्सल अभियान में लगे जवानों को जल्द मुहैया कराएं मलेरियारोधी दवाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानी रांची सहित प्रदेशभर में इन दिनों मच्छर और मलेरिया से लोग त्रस्त हैं। सबसे बड़ी समस्या उन जवानों के सामने है, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ड्यूटी कर रहे हैं। जंगलों के बीच मलेरिया से बचते-बचाते जवान नक्सलियों को सबक सीखा रहे है। अब जंगल में जवानों को नक्सलियों से कम मलेरिया के मच्छरों से ज्यादा डर लगने लगा है। यही कारण है कि नक्सल अभियान के दौरान जंगलों में नक्सलियों से खुद को बचाने के साथ-साथ मच्छरों से बचाव के कई उपाय करने पड़ते हैं।

झारखंड में इन दिनों चाईबासा, पलामू, सिमडेगा, खूंटी, चतरा, गिरिडीह सहित कई इलाकों में नक्सल अभियान चल रहा है। अभियान में जिला पुलिस, सीआरपीएफ, जगुआर, जैप, आईटीबीपी व सैफ सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान और अफसर शामिल हैं। राज्य में मलेरिया का प्रकोप अधिक है। कई क्षेत्र मलेरिया जोन में आते हैं। रांची जिले में बुंडू, तमाड़, अनगड़ा एवं सिल्ली क्षेत्र में मलेरिया का प्रकोप अधिक है। ऐसे में अभियान में शामिल कई जवान मलेरिया की वजह से बीमार हो रहे हैं। पुलिस मुख्यालय मच्छर और मलेरिया को लेकर चिंतित है।

पुलिस मुख्यालय में सभी रेंज के आईजी को मलेरिया से बचाव के लिए जवानों को दवा सहित हर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जवानों को जवानों को कैंप से निकलने के दौरान क्लोरोक्वीन, प्रीमाक्वीन, एसीटी काम्बी ब्लिस्टर के साथ आरडी किट और लोशन आदि भी उपलब्ध कराए जा रहे है। जहां दवाएं की कमी से संबंधित शिकायतें मिली हैं, वहां तुरंत जवानों को दवाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है।

नक्सल अभियान में लगे जवान मलेरिया से हो रहे बीमार, रिम्स सहित कई अस्पतालों में चल रहा है इलाज

देश में मलेरिया के सर्वाधिक मामलों वाला तीसरा बड़ा राज्य है झारखंड

राज्य में हादसों या हत्याओं से ज्यादा मच्छर जनित बीमारियों के चलते लोग हो रहे हैं अस्पताल में भर्ती

तीन साल में मलेरिया के कुल 141539 केस सामने आए

वर्ष 2015 से अबतक राज्य में मलेरिया से 22 मौतें हुई

दो साल में मलेरिया के मामलों में आई

11 प्रतिशत गिरावट, लेकिन डेंगू का कहर सात गुना बढ़ा

इस वर्ष मार्च तक राज्य में मलेरिया के तकरीबन चार हजार मामले सामने आए

खबरें और भी हैं...