सिटी सेंटर के सामने बने निगम के शौचालय में लगा है ताला
धनबाद. सिटी सेंटर के सामने दो माह पूर्व ही निगम ने शौचालय बनाया लेकिन उसमें ताला बंद रहने से राहगीरों को अब भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त शौचालय दो माह पूर्व ही बना दिया गया था लेकिन उसके बाद से ही उसमें ठेकेदार ने ताला बंद कर दिया। जो अब-तक नहीं खोला गया है। जो शौचालय देखकर वहां जाते है लेकिन ताला बंद रहने से वे मायूस होकर लौट जाते हैं। फोटो-अमित कुमार