पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • जापानी अदाकारा मूना त्रिताल थिरकेंगी खोरठा गीतों पर

जापानी अदाकारा मूना त्रिताल थिरकेंगी खोरठा गीतों पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मयूरी मोशन फिल्म व रेणुका जगदीश फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले संयुक्त रूप से खोरठा भाषा में बन रही फिल्म \\\"द लास्ट ऑप्शन नक्सलाइट\\\" के आइटम नंबर पर टोक्यो जापान की अदाकारा मूना त्रिताल अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। उक्त जानकारी फिल्म निर्देशिका पायल कश्यप ने दी। सुश्री कश्यप ने आगे बतलाया कि फिल्म की शूटिंग हाल ही में सम्पन्न हुई जिसमें एक भी गीत नहीं था। लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर ने फिल्म में एक आइटम नंबर डालने का अनुरोध किया ताकि फिल्म का बिजनेस अच्छा हो। इस संबंध मे फिल्म के निर्माता संजीव सिंह से इस बावत डिस्कशन किया गया तो भी वो भी डिस्ट्रीब्यूटर के निर्णय से सहमत हुए। अब फिल्मकारों के सामने एक चुनौती थी बढ़िया गीत कैसे तैयार हो। इस संबंध मे अनेकों खोरठा में बनी एल्बम देखी गई, कई एलबम के देखने और सुनने के बाद सभी इस निष्कर्ष पर पहुंचे की गीत खोरठा भाषा के सबसे बड़े गीत के जादूगर जिसने झारखंड सहित कई प्रांतों मे अपने लिखे गीतों से युवाओं की पहली पसंद बन चुके विनय तिवारी से गीत लिखवाया जाए। जब विनय को इस संबंध मे प्रस्ताव दिया गया तो विनय तिवारी भी डायरेक्टर, फिल्म निर्माताओं के उम्मीद पर शत-प्रतिशत खरे उतरते हुए उन्होंने अपनी कलम से एक अल्फाज को पिरोते हुए \\\" हसीना... हामर जेसन नॉय कोई हसीना.. गीत रच डाला। इस गीत को धुन में बांधने वाला संगीतकार मुंबई में सक्रिय कोलकाता के सिद्धार्थ बोस हैं, जिन्होंने बड़ा ही कर्णप्रिय धुन बनाया है। इस फिल्म के लेखक रमेश चंद्र झा ने बताया कि अब हम सबके सामने सबसे बड़ी चुनौती थी हसीना का किरदार निभाने वाली मॉडल की खोज। तभी गत दिनों मुम्बई में आयोजित एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में बतौर जज हिस्सा लेने आयी जापान की अदाकारा मूना त्रिताल से फिल्म की निर्देशिका पायल कश्यप से मुलाकात हुई। मूना ने बॉलीवुड में अपना कैरियर आजमाने कि बात फिल्म के निर्माता से कही। तभी मूना त्रिताल को गाना सुनाया गया और आइटम नंबर करने का प्रस्ताव दिया। जिसे सुन मूना बेहद खुश हुई और फौरन हां कह दी। इस तरह मूना को अनुबंधित कर लिया गया।

नक्सलाइट फिल्म में क्या संदेश है के जवाब में सुश्री कश्यप ने बतलाया कि आज देश के युवा गुमराह होकर हाथ में बंदूक उठा रहे हैं। मेरी फिल्म नक्सलाइट उसी गुमराह हुए युवकों को मुख्यधारा से जोड़ने की एक कवायद है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग झारखंड की हसीन वादियों में की गई है, इसमें झारखंड समेत कई नामी गिरामी कलाकारों ने काम किया है जिसमें दिवाकर तिवारी, गौरव गोरे, आनंद राणा, विजय बाहर, गोरा, निशांत इत्यादि मुख्य हैं।

खबरें और भी हैं...