डिगवाडीह स्टेडियम में समर कोचिंग कैंप शुरू
धनबाद. झरिया डिवीजन, टाटा स्टील के खेल विभाग की मेजबानी में 10 दिवसीय समर कोचिंग कैंप का उद्घाटन बुधवार को मुख्य अतिथि संजय कुमार सिंह, जीएम, कोल ने किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि चाहे आप प्रोफेशनल खिलाड़ी बनना चाहते हो या न चाहते हो, खेल गतिविधि समग्र स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। आप उपलब्ध करायी गयीं सुविधाओं को भरपूर उपयोग करें। 25 मई तक चलने वाले कैंप में आर्चरी, एथलेटिक्स, फुटबॉल और क्रिकेट जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया है। कैंप में हिस्सा लेने के लिए 325 से अधिक बच्चों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 7 से 17 वर्ष तक के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। बच्चों को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से पांच क्वालिफाइड कोच नियुक्त किये गये हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में एसएस जमां, रीजनल प्रेसिडेंट, आरसीएमएस, अमिताभ मुखर्जी, हेड, एडमिनिस्ट्रेशन, अमित रंजन, हेड, जामाडोबा वाशरी समेत क्रिकेट कोच मनोज सिंह, आर्चरी कोच मो. शमशाद, एथलेटिक्स कोच जयराम भगत, फुटबॉल कोच लखन सिंह और स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर एस मुखर्जी आदि मौजूद थे। यह समर कोचिंग कैंप बाल शंकर झा, इंचार्ज, स्पोर्ट्स, झरिया डिवीजन के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।