पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिल्ली ओवरऑल चैंपियन, झारखंड दूसरे नंबर पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद. दिल्ली ने झारखंड कुराश संघ की मेजबानी में राजकमल सरस्वती विद्यामंदिर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सब जूनियर कुराश प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। मेजबान झारखंड की टीम दूसरे नंबर पर रही। हरियाणा को तीसरा स्थान मिला। झारखंड की ओर से मो इमरान, मानस कुमार, सारथो कोरड़ा, पियूष कुमार, विक्रम रजक, प्रकाश हेंब्रम, सिदार्थ सिंह व विकास कुमार ने पदक जीते। समापन समारोह में भारतीय कुराश संघ के अध्यक्ष रवि कपूर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद गिल, डॉ गणेश चक्रवर्ती आदि ने पुरस्कार वितरण किया। मौके पर राजकमल के अध्यक्ष शंकर दयाल बुधिया, विनोद कुमार, राजेश सिंह, पप्पू कुमार, दिनेश मंडल आदि मौजूद थे। समापन के अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों द्वार कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।

खबरें और भी हैं...