पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यूनाइटेड क्लब को हराकर सिंफर चैंपियन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद. संतोष व प्रसून के अर्धशतक की बदौलत सिंफर ने क्लब यूनाइटेड को 54 रनों से हराकर इंडिगो क्लब व रेलवे की संयुक्त मेजबानी में आयोजित 99 जी आमंत्रण क्रिकेट (शिवदानी सिंह मेमोरियल ट्रॉफी) टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। सिंफर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 242 रन बनाए। संतोष बेहरा ने छह छक्के व छह चौके की मदद से 77 व प्रसून मुखर्जी ने दो छक्के व 10 चौकी मदद से 82 रन बनाए। क्लब यूनाइटेड की ओर से वसंत हेलीवाल, संतोष सिंह, सुब्रत लाला व आदित्य प्रसाद ने एक- एक विकेट लिए। जवाब में यूनाइटेड क्लब ने 188 रन बनाए। कंचन सिंह ने 55, मनीष गुटगुटिया ने 35, सुब्रत लाला ने 32 व जितेन गुटगटिया ने 25 रन बनाए।

खबरें और भी हैं...