धनबाद | कर्नाटक विधानसभा में भाजपा की पराजय पर शनिवार को कांग्रेसियों ने जश्न मनाया। कार्यक्रम का आयोजन धनबाद जिला कार्यालय में किया गया। हाउसिंग कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेसियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को कर्नाटक की जनता ने जनादेश दिया है। इस हार ने भाजपा के दोहरे चरित्र को उजागर किया है। भाजपा की दबाव और जुगाड़ की राजनीति फेल हुई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के महामंत्री एके झा, राम प्रीत यादव, बीके सिंह, दिनेश सिंह, नवीन सिंह राम प्रवेश शर्मा, शमीम खान, एसके शाही, किशोर कुमार, संतोष कुमार महतो, भोला सिंह, शमीम कुरैशी, सुधीर यादव, नागेंद्र कुमार, रामजी तिवारी, मनोज यादव आदि मौजूद थे।