धनबाद | असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शनिवार को महुदा के मुरलीडीह के साधन गुप्ता मिडिल स्कूल में मुफ्त स्वास्थ्य जांच और परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इसमें असर्फी हॉस्पिटल के डॉ आलम ने 113 लोगों की निःशुल्क जांच की और उन्हें परामर्श दिए। अधिकतर में मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि की समस्या पाई गई। कुछ पथरी के भी मरीज निकले। ट्रस्ट के नोडल अधिकारी संतोष सिंह ने मरीजों को असाध्य रोग के उपचार के लिए सीएम गंभीर बीमारी उपचार योजना के बारे में बताया। कहा कि इसके तहत असर्फी हॉस्पिटल में उनका नि:शुल्क किया जा सकता है। आयोजन में महुदा की मुरलीडीह पंचायत के मुखिया उमेश कुमार महतो, मनोज सिंह, असर्फी हॉस्पिटल के राम कुमार, मुख्तार अंसारी, श्वेत कुमार, अनुपमा, मोनिका टुडू, ममता कुमारी, रमेश महतो आदि ने अहम भूमिका निभाई।