धनबाद | यश मॉडल्स ने 3 जून को बैंक मोड़ के एक रेस्टोरेंट में मिस्टर एंड मिस मॉडलिंग प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन का आयोजन करने की घोषणा की है। तनवीर खान ने शनिवार को बैंक मोड़ के ही एक होटल में मीडिया को बताया कि रांची, जमशेदपुर, दुमका में भी ऑडिशन होंगे। इनमें क्वालिफाई करनेवालों को राज्य और देश स्तर पर प्रदर्शन करने का मौका दिया जाएगा। मौके पर मन्नत सिंह, सुरोजीत घोषाल, नीलकमल कुमार, जीशान खान, निषाद खान, मुश्ताक अहमद आदि मौजूद थे।