पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • रेलकर्मियों से ठगी करने का हो रहा है लगातार प्रयास

रेलकर्मियों से ठगी करने का हो रहा है लगातार प्रयास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद रेल मंडल में कार्य करने वैसे कर्मचारी जिनका सैलरी धनबाद एसबीआई से मिलता है उनमें से कई को अब-तक फोन आ चुके है कि आपका सैलरी बंद होने वाला है और अपना एटीएम नंबर और पिन नंबर दे। हालांकि अभी तक कोई भी कर्मचारी ठगी के जाल में नहीं फंसा है लेकिन साइबर अपराधियों द्वारा लगातार ऐसा प्रयास किया जा रहा है।

रेलवे चालक रंजीत कुमार सिंह के मोबाइल पर फोन नंबर 7980299126 से फोन आया कि मैं डीआरएम ऑफिस से देवनाथ बोल रहा हूं आपका सैलरी अकाउंट होल्ड पर लगा दिया गया है और उसके बाद उसने पिन नंबर और एटीएम कोड पूछना शुरू किया लेकिन उन्होंने उसे नहीं बताया। इसी तरह चालक बीके चौधरी के मोबाइल पर भी फोन आया जब उन्होंनें मना कर दिया तो सामने वाले ने फोन पर ही गाली-गलौज शुरू कर दिया।

चालक अशोक कुमार के मोबाइल पर शनिवार की दोपहर को इसी तरह फोन आया लेकिन उन्होंनें कोई तरजीह नहीं दिया। इस बारे में अलारसा के राजा राम प्रजापति ने बताया कि ऐसा लगता है कि धनबाद एसबीआई शाखा को किसी ने हैक कर लिया है तभी तो कर्मचारियों के मोबाइल पर लगातार फोन आ रहे है। उन्होंनें कर्मचारियों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसी को अपनी जानकारी मोबाइल पर ना दें।

खबरें और भी हैं...