पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीएमसीएच के लिए मंत्रालय से जून तक मांगी मोहलत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|पीएमसीएच की मान्यता के सवाल पर मंगलवार को प्राचार्य डॉ के विश्वास ने स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली के समक्ष पक्ष रखा। एमसीआई की ओर से फैकल्टी की कमी के बाद मान्यता निरस्त किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर जून तक रिक्त पदों को भरने की दलील देते हुए मोहलत की मांग की गई। बताते चलें कि पीएमसीएच में लगभग 44 प्रतिशत कमी फैकल्टी की है। हाल ही में डॉक्टरों को प्रोन्नति दिए जाने के बावजूद शिक्षकों की कमी पर एमसीआई ने नाराजगी जताई थी। अप्रैल में पीएमसीएच का निरीक्षण करने के बाद असंतोष जताते हुए मान्यता रद्द करने की सिफारिश कर दी थी। एमसीआई की ओर से सख्त हिदायत के बाद राज्य सरकार और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से स्वास्थ्य मंत्रालय के समक्ष अपना पक्ष रखा। मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली की ओर से पीएमसीएच की मान्यता बचाने की कवायद होगी।

अधीक्षक बदलने की कवायद तेज : एमसीआई की ओर से पीजी की डिग्री नहीं होने के कारण पीएमसीएच के तत्कालीन अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ सान्याल पर भी सवाल खड़ा कर चुकी है। मामले में राज्य सरकार की ओर से नए अधीक्षक बनाने की कवायद चल रही है। पलामू के सिविल सर्जन कलानंद मिश्रा, पीएमसीएच में फोरेंसिक साइंस के डॉ शैलेंद्र व डॉ हेम्ब्रम के नाम की चर्चा है।

खबरें और भी हैं...