महिलाओं ने रोका सड़क निर्माण
धनबाद| आईआईटी आईएसएम प्रबंधन की मांग कर रहीं महिलाओं ने मंगलवार को मलिक बस्ती से बलराम दुकान तक हो रहे सड़क निर्माण को रुकवा दिया। उनका कहना था कि रानीबांध से पीके राय मेमोरियल कॉलेज तक बाईपास सड़क बनवाया जाए। प्रबंधन अब त्रिपक्षीय वार्ता में हुए करार से पीछे हट रहा है। इस दौरान निर्माण में लगे लोगों ने कार्य में बाधा डालने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद महिलाएं शिकायत करने एसएसपी कार्यालय पहुंची। अतुल आनंद झा ने बताया कि सड़क निर्माण का विरोध करने पर महिलाओं को प्रबंधन प्राथमिकी की धमकी दे रहा है। प्रबंधन अपना वादा पूरा करे। फिलहाल जो सड़क बनाई जा रही है, वह 200 मीटर की है। जबकि प्रबंधन ने बाईपास रोड बना कर संस्थान के दोनों ओर की सड़क को जोड़ने की बात कही थी। मामले में महिलाओं ने धनबाद थाने में लिखित शिकायत की है कि प्रबंधन प्राथमिकी की धमकी दे रहा है।