पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • बाजार समिति के कारोबारी राज्य कर आयुक्त से मिले, समन्वय का आग्रह

बाजार समिति के कारोबारी राज्य कर आयुक्त से मिले, समन्वय का आग्रह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | बाजार समिति, बरवाअड्डा के कारोबारी मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में राज्य कर आयुक्त विजय कुमार दूबे से मिले। जीएसटी की व्यावहारिक समस्याओं और अधिकारियों के साथ कारोबारियों के बेहतर समन्वय का आग्रह किया। भाजपा के जिला अध्यक्ष ने अधिकारियों को संयम से काम लेने और व्यापारियों के कानूनी पक्ष के साथ-साथ व्यावहारिक पक्ष को भी ध्यान में रखने का आग्रह किया। साथ ही कारोबारियों से जीएसटी के प्रावधानों का पालन करने की भी अपील की। बातचीत के दौरान राज्य कर आयुक्त ने सकारात्मक आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में बाजार समिति चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बिनोद गुप्ता, खाद्यान्न व्यवसायी संघ के सचिव विकास कंधवे, बैंक मोड़ चैंबर अध्यक्ष सुरेंद्र अरोड़ा, दीपू कटेसरिया, अशोक सर्राफ, सुरेंद्र जिंदल, मंजीत सिंह, नीरज अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, टोनी अग्रवाल आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...