हार्डकोक कारोबारी पर गोविंदपुर में जानलेवा हमला, एक धराया
गोविंदपुर| नबाद के ग्रेवाल काॅलोनी निवासी और हार्डकोक कारोबारी सुनील अग्रवाल (48) उर्फ पुनु पर मंगलवार को गोविंदपुर में चार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वे बुरी तरह जख्मी हो गए। हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने मौके से गायडहरा के मजीद अंसारी उर्फ बीकू को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। तीन अन्य हमलावर मौके से भाग निकले। जख्मी सुनील को स्थानीय लोगों ने गोविंदपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें पीएमसीएच भेज दिया गया। रात में पीएमसीएच से उन्हें धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी में स्थित डाॅ कैलाश प्रसाद के नर्सिंग होम में रेफर कर दिया गया। सुनील के चेहरे, नाक, दांत, गर्दन में गंभीर चोटें लगी हैं। एक पैर की हड्डी टूट गई है। सुनील का टुंडी रोड के पचरूखी में साउथ बिहार हार्ड कोक भट्ठा है।