पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • कुलबेड़ा मुखिया पर दर्ज मामला हटाया नहीं गया तो ठप कर देंगे शौचालय निर्माण : मुखिया संघ

कुलबेड़ा मुखिया पर दर्ज मामला हटाया नहीं गया तो ठप कर देंगे शौचालय निर्माण : मुखिया संघ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुलबेड़ा पंचायत की मुखिया मधु सिंह पर शौचालय निर्माण के एवज में लाभुक से रिश्वत लेने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने का मुखिया संघ ने विरोध किया है। उसने आंदोलन की चेतावनी दी है। निरीक्षण भवन में मंगलवार को संघ की बैठक के बाद इसके अध्यक्ष संजय महतो ने कहा कि सरकार के दबाव में गोविंदपुर बीडीओ संजीव कुमार ने मुखिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन पर लगाया गया आरोप झूठा और बेबुनियाद है और इसे शिकायत करनेवाले रामभोल हाजरा ने भी कबूला है।

अगर मधु सिंह पर दर्ज एफआईआर हटाई नहीं जाती, तो संघ पूरे जिले में शौचालय निर्माण का काम ठप कर देगा। बैठक में विकास महतो, मनोज हाड़ी, मोबिन अंसारी, पिंकी देवी, ललिता देवी, साधु हाजरा, सुभाष गिरी, अनवर अंसारी, सुधीर महतो आदि भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...