वामदलों ने जलाया सीएम का पुतला
धनबाद|पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में बढ़ोतरी, बिजली दर में अप्रत्याशित वृद्धि आदि के खिलाफ वामदलों ने मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर सीएम का पुतला जलाया। नेताओं ने कहा कि वक्ताओं ने कहा कि बिजली की दरों में 98 फीसदी तक वृद्धि कर सरकार ने 32 लाख उपभोक्ताओं पर भारी बोझ डाल दिया है। यही नहीं, भाजपा की सरकार पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में भी रोजाना बढ़ोतरी करती जा रही है। भाजपा की सरकार जनता का नहीं, बल्कि काॅरपोरेट को फायदा पहुंचा रही है। जिले में पीने के पानी के लिए भी लोग परेशान हैं। ऊपर से पूरे राज्य में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मौके पर हरि प्रसाद पप्पू, सुरेश गुप्ता, नकुल सिंह, फिरोज रजा, केपी सिंह, अशोक वर्मा, भरत भूषण आदि मौजूद थे।