अब जून में होगा दीक्षांत समारोह
धनबाद | आईआईटी आईएसएम धनबाद का 38वां दीक्षांत समारोह अब जून में आयोजित किया जाएगा। पहले पीएम के धनबाद दौरे के मद्देनजर 25 मई को ही समारोह आयोजित करने की तैयारी थी। लेकिन, अब तय हो गया है कि पीएम आईआईटी नहीं आएंगे। संस्थान के निदेशक डॉ राजीव शेखर ने मंगलवार को बताया कि अब स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री 25 मई को संस्थान नहीं आएंगे। इसलिए प्रबंधन ने समारोह जून में आयोजित करने का निर्णय लिया। तारीख अभी तय नहीं है, लेकिन यह 15 और 16 जून हो सकती है। समारोह के मुख्य अतिथि पर भी फैसला नहीं हुआ है।