पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • 2 घंटे रुकेंगे पीएम, दोपहर 3:30 बजे आएंगे, शाम 5:30 बजे चले जाएंगे

2 घंटे रुकेंगे पीएम, दोपहर 3:30 बजे आएंगे, शाम 5:30 बजे चले जाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएम नरेंद्र मोदी के धनबाद दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है। पीएमओ से धनबाद जिला प्रशासन के पास आधिकारिक सूचना आ गई है। इसके मुताबिक पीएम 25 मई को कोलकाता के शांति निकेतन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वहां से सीधे धनबाद के बलियापुर हवाई पट्टी स्थित सभा स्थल पर पहुंचेंगे। वे दोपहर 3:30 बजे पहुंचेंगे। वहीं से सिंदरी खाद कारखाने सहित सूबे की अन्य योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद शाम तकरीबन 5:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। डीसी ए दोड्डे ने इस बारे में बताया कि यह तय हो गया है कि प्रधानमंत्री अब आईआईटी आईएसएम नहीं जाएंगे। वहां उनके दीक्षांत समारोह में शामिल होने की संभावना थी। संस्थान अपनी सेंट्रल लाइब्रेरी का उद्‌घाटन भी पीएम से कराने की कोशिश में था। डीसी का कहना है कि पीएम के आईआईटी जाने की मंजूरी पीएमओ ने नहीं दी है।

पीएम ने धनबादवासियों से जो वादा किया था, उसे पूरा किया : राज सिन्हा

पीएम के बलियापुर दौरे की तैयारियों के सिलसिले में भाजपा के बरटांड़ मंडल की बैठक मंगलवार को निरीक्षण भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता राजकुमार मंडल ने की। बैठक में विधायक राज सिन्हा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनावों के समय धनबाद की जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा कर दिया। आईएसएम को आईआईटी का दर्जा मिल गया है। 25 मई को पीएम बलियापुर आएंगे और सिंदरी खाद कारखाने की आधारशिला रखेंगे। राज ने कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे करती भी है। पीएम के आगमन की सूचना से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। राजकुमार ने कहा कि पीएम की सभा को सफल बनाने में बरटांड़ मंडल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में मनोज मालाकार, मिल्टन पार्थ सारथी, उमेश सिंह, पंकज सिन्हा, अमरजीत कुमार, सुधीर कुमार दास, जगबंधु मंडल, चुन्ना सिंह, गौरीशंकर केशरी, बंटी वर्णवाल, लोहा सिंह, अमित सिन्हा, दिलीप सिंह आदि भी शामिल हुए।

सीएम ने डीसी-एसएसपी को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

रांची में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव आदि ने पीएम के धनबाद दौरे के मद्देनजर बैठक की। इसमें धनबाद के डीसी ए दोड्डे और एसएसपी मनोज रतन चोथे भी शामिल हुए। डीसी ने बताया कि बैठक में सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के सिलसिले में जिला और पुलिस प्रशासन को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उसी आधार पर पीएम के दौरे की तैयारी की जाएगी।

जिले में हाई अलर्ट, पुलिस तैनात

पीएम के धनबाद दौरे के मद्देनजर पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सभा स्थल पर युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है। प्रमुख जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी को तैनात करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। विभिन्न जगहों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था का निर्देश दिया गया है। एसएसपी मनोज रतन चोथे ने मंगलवार को बताया कि पीएम के धनबाद दौरे को देखते हुए जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बैरिकेडिंग, ड्रॉप गेट आदि की व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम स्थल बलियापुर हवाई पट्टी के आसपास सुरक्षा के विशेष व्यवस्था रहेगी। जिले भर में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे।

वादा निभाने 25 मई को आएंगे पीएम : मुख्यमंत्री

मोदी 25 मई को 6500 करोड़ की परियोजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सिंदरी के बंद पड़े खाद कारखाना को खोल कर अपना वादा निभाने के लिए पीएम मोदी 25 मई को दोपहर तीन बजे झारखंड आएंगे। चुनाव के दौरान भाजपा ने वादा किया था कि सरकार बनने पर सिंदरी खाद कारखाना खोला जाएगा। अब इस वादे को पूरा करने का वक्त आ गया है।

खबरें और भी हैं...