फर्जी कागजात दिखा जमीन का एग्रीमेंट कर 1 लाख रुपए की ठगी का आरोप
धनबाद | धनसार पुराना स्टेशन रोड के रहने वाली कंचन प्रसाद ने डीएस कालोनी के रहने वाले दिलीप चटर्जी व गौतम चटर्जी के खिलाफ जमीन का गलत कागजात दिखाकर एग्रीमेंट कर 1 लाख रुपए ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने जमीन का पावर ऑफ एटार्नी होने की बात कही थी। इस आधार पर जमीन खरीदने का सौदा हुआ था। सर्वे में पता चला कि जिस जमीन को बेचने की बात कही जा रही थी वह किसी दूसरे के नाम से है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच की वादी को आरोप को सही पाया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है।