10वीं जेबीसीसीआई स्टेंडरडाइजेशन कमिटी की पहली बैठक 21 को
धनबाद | 10वीं जेबीसीसीआई की स्टेंडरडाईजेशन कमिटी की पहली बैठक 21 अप्रैल को कोलकाता में होगी। बैठक में शामिल होने के लिए इंटक को छोड़ सभी चार ट्रेड यूनियनों, बीएमएस, एचएमएस, एटक और सीटू के प्रतिनिधियों को पत्र भेजा गया है। बैठक में श्रमिकों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसमें श्रमिकों का मेडिकल बेनीफिट, ठेका मजदूरों की समस्या, महिला वीआरएस सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया जाएगा। एनसीएल के सीएमडी पीके सिन्हा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कोल इंडिया के अधिकारियों के अतिरिक्त सभी इकाइयों के कार्मिक निदेशक भाग लेंगे।