कुत्ते ने वृद्ध को काटा, चेहरेे पर बने कई गहरे जख्म
धनबाद | रिटायर बीसीसीएल कर्मी पुटकी निवासी बाबूलाल साव को कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते ने वृद्ध के चेहरे पर हमला किया, जिससे गहरा जख्म हो गया। हाथ-पैर में भी जख्म हो गया। लहूलुहान वृद्ध को पड़ोसी इलाज के लिए पीएमसीएच ले गए। इमरजेंसी में इलाज के बाद वृद्ध को घर ले जाया गया। घटना के संबंध में भुक्तभोगी ने बताया कि वह घर में अकेले थे। बेटा व अन्य सदस्य बाजार गए हुए थे इसी दौरान कुत्ता घर में घुस आया। कुत्ते को भगाने के लिए जैसे ही आगे बढ़े उनपर हमला कर दिया। जिसमें वृद्ध का होंठ, नाक व आंख के पास गहरा जख्म बन गया। जख्म भी ऐसा कि अस्पताल के कर्मी भी चक्कर खा गए। जख्मों पर टांके लगाने का प्रयास तो किया, लेकिन टांके लगाने की जगह ही नहीं थी। घाव को साफ कर मरहम-पट्टी लगाई गई और एआरवी दी गई।
बाबूलाल साव को कुत्ते ने काटा।
बंदर का आतंक
शहर में एक बंदर ने भी आतंक मचा रखा है। शुक्रवार को पीके राय कॉलेज के पास पशुपालन विभाग के कर्मचारी प्रदीप कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शनिवार की दोपहर दो बजे रणधीर वर्मा चौक के पास बंदर ने बाइक सवार को आधे यहां से बंदर पुलिस लाइन की तरफ बढ़ा, रास्ते में कई पर झपट्टा मारा। हालांकि किसी को काट नहीं पाया।