शादी में खाना बनाने के लिए 1.70 लाख रुपए लेकर कुक हुआ लापता, थाने में शिकायत
धनबाद | माडा कालोनी प्रेम नगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने धनबाद थाना में 1.70 लाख रुपए लेकर कुक के लापता होने की शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि चचेरी बहन की शादी 19 अप्रैल को है। विनोद नगर के राजीव कुमार को खाना बनाने की जिम्मेवारी दी थी। उसके साथ पारिवारिक रिश्ता है, लेकिन 12 अप्रैल से उसका मोबाइल बंद है। राजीव की हीरापुर में मोबाइल का दुकान है। परिवार के लोग कुछ बताने को तैयार नहीं हैं।