सीटू 16 का कॉमर्शियल माइनिंग विरोध दिवस
धनबाद | कोयला उद्योग में कमर्शियल माइनिंग के खिलाफ सीटू की ओर से 16 अप्रैल को कोयला उद्योग में कमर्शियल माइनिंग विरोध दिवस मनाया जायेगा। आल इंडिया कोल वर्कर्स फेडरेशन (सीटू) के डी डी रामानंदन ने जारी एक बयान में कहा है कि हड़ताल की जगह गेट मीटिंग, पिट मीटिंग, आम सभा, जुलूस ओर धरना प्रदर्शन कर कमर्शियल माइनिंग का विरोध किया जायेगा। कहा,हड़ताल की नोटिस देने वाले चार यूनियनों में बीएमएस ओर एचएमएस ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर हड़ताल वापस ले लिया।