डीआरएम स्तर पर ग्रुप सी कर्मियों का तबादला
धनबाद | रेलवे में ग्रुप सी कर्मियों के पारस्परिक तबादले का अधिकार एक बार फिर से डीआरएम को सौंप दिया गया है। रेलवे बोर्ड ने बीच में यह अधिकार डीआरएम से छीन कर जोन को सौंपा था। इससे पारस्परिक अनुरोध पर तबादला चाहने वाले ग्रुप सी कर्मी को डीआरएम के माध्यम से जोनल अॉफिस को पत्र भेजना पड़ता था। जोन की स्वीकृति के बाद ही तबादले पर मुहर लगती थी। 9 अप्रैल को रेलवे बोर्ड ने अपने आदेश को वापस लेते हुए यह अधिकार डीआरएम को फिर से सौंप दिया। इससे पारस्परिक अनुरोध पर तबादला चाहने वाले रेल कर्मियों को सुविधा होगी। ग्रुप डी के तबादले के अधिकार में कोई बदलाव नहीं किया गया है।