पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो गांवों में हुआ पीएम के भाषण का प्रसारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | ग्राम स्वराज अभियान शनिवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शुरू हुआ। 5 मई तक चलने वाले इस अभियान के पहले दिन को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया गया। इस अभियान के तहत चयनित जिले के 18 गांवों में से 2 गांवों में शनिवार को सामजिक न्याय दिवस पर प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के एलईडी वेन से किया गया। पूर्वी टुंडी के रामपुर और टुंडी के कटनिया में किया गया। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद ग्राम सभा आयोजित कर बाबा साहेब की जयंती मनाया गया। सभा में ग्राम स्वराज अभियान की ग्रामीणों को जानकारी दी गई।

खबरें और भी हैं...